जस्टिस कौल के संस्मरण में न्यायपालिका और पूर्व CJI चंद्रचूड़ को लेकर जानिए क्या लिखा
द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा समीक्षा की गई पुस्तक की प्रकाशन-पूर्व पांडुलिपि के अनुसार, जस्टिस कौल दिसंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 14 महीने तक 'J1', यानी मुख्य न्यायाधीश के बाद सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश (Puisne judge), के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कई बार सरकार के रुख का विरोध किया। एक अवसर पर तो वे विरोध जताते हुए कमरे से बाहर चले गए।